सुष्मिता सेन ने दिखाया नई सीरीज से फर्स्ट लुक, किन्नर का रोल निभाती दिखेंगी

सुष्मिता सेन ने बहुत ही लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरियाँ बनाए रखी थी, पर जबसे OTT प्लेटफॉर्म आया है, तबसे सुष्मिता के करिअर को फिर से पंख मिल गए है। सुष्मिता ने आर्या सीरीज से Come Back किया। ये दर्शकों को काफी पसंद आई थी। आर्या की सक्सेस के बाद अब सुष्मिता सेन नई सीरीज लेकर आ रही है। नए वेब सीरीज में सुष्मिता Transgender के रूप में दिखेंगी।

Transgender के रोल में सुष्मिता सेन ने एक बार फिर अपन जादू चलाने को तैयार हैं। अभिनेत्री ने नए वेब शो का फर्स्ट लुक अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस सीरीज में सुष्मिता Transgender गौरी सावंत का रोल निभाएंगी। सुष्मिता ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मुझे एक खूबसूरत व्यक्ति के जीवन को चित्रित करने का मौका मिला। इससे सौभाग्य की बात कुछ नहीं हो सकती। सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी! फोटो में सुष्मिता के अंदाज और तेवर दोनों ही बदले दिख रहे हैं। साड़ी, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी और गले में माला पहनकर सुष्मिता टफ लुक में नजर आ रही हैं। उन्हें देख कर ही पता चल रहा है कि वो अपने Character को कितना Seriously ले रही हैं। अब तक किसी ने सुष्मिता से इस रोल की कल्पना नहीं की थी। सच में सीरीज उनके फैंस के लिये बेहद Surprising होने वाली है।

sushmita sen first look as transgender activist gauri sawant in a drama series revealed | किन्नर बन सुष्मिता सेन ने शेयर की फोटो, कहा- 'ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी' | Patrika News
sushmita sen in role of gauri sawant

ये भी पढ़ें: डायबिटीज आस पास फटकेगी भी नहीं, अगर Diet में शामिल हो जाए ये 8 चीजें

कौन हैं गौरी सावंत?

ट्रांसजेंडर गौरी सावंत एक एक्टिविस्ट हैं, जो विक्स के ऐड में नजर आ चुकी है। इस विज्ञापन में वो छोटी सी बच्ची के साथ नजर आई थीं। गौरी के इस विज्ञापन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गौरी सावंत अपने नेक कामों की वजह से बिग बी के शो कौन बनेगा करोड़पति में भी नजर आ चुकी हैं। काफी वक्त से गौरी सावंत की बायोपिक की चर्चा हो रही थी। पर किसी को इस बात का अंदाज नहीं था की रियल गौरी सावंत को रील लाइफ मे निभाएंगी। गौरी सावंत का जन्म पुणे की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। गौरी सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव हैं। वो महिलाओं और अनाथ बच्चों के लिये काम करती हैं। बेसहारा लोगों के लिये गौरी एक एनजीओ भी चलाती हैं। फर्स्ट लुक बता रहा है कि सीरीज दमदार होने वाली है। सुष्मिता के फैंस उन्हें इस रूप में देखने को काफी Excited हैं।’

ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आयेगी सुष्मिता सेन | Sushmita Sen will be seen as a transgender
gauri sawant and sushmita sen

ये भी पढ़ें: Big B के B-day पर मिला उन्हें एक खूबसूरत तोहफा, हुए emotional

– Taruuna Qasba

Related Posts

मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े
  • TN15TN15
  • July 11, 2026

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मेयर रितु…

Continue reading
राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे
  • TN15TN15
  • July 11, 2026

राम कपूर एक बार फिर इंटरनेट की जनता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

  • By TN15
  • July 21, 2026
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

  • By TN15
  • July 21, 2026
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

  • By TN15
  • July 21, 2026
रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

  • By TN15
  • July 21, 2026
सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

  • By TN15
  • July 21, 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

  • By TN15
  • July 21, 2026
दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन