Brahmastra : रणबीर के बाद अब विवेक का बीफ खाने का वीडियो

Brahmastra : जून 2020 से सुशांत सिहं की मौत के बाद से फिल्मों और Bollywood फिल्मों के boycott का दौर लगातार जारी है, इसके पहले भी अलग अलग समय पर फिल्मों के Boycott किए गए है, जैसे कि आमिर खान की PK और साल 2018 में आई पद्मावत, लेकिन सुशांत की मौत के बाद से ही Bollywood में पसरे Nepotism के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाना शुरु कर दिया, उदाहरण के लिए सुशांत की मौत के बाद ही आलिया भट्ट की फिल्म सड़क-2 के Trailer को YouTube पर सबसे ज्यादा Dislike मिले, लेकिन साल 2022 आते- आते nepotism के खिलाफ पर छिड़ी जंग कलाकारों के निजी विषयों तक पहुंच गई।

हालही में रणबीर कपूर (ranbir kapoor) का एक interview वायरल हुआ जिसमें कि वे बता रहें थे कि वे मांस में सबसे ज्यादा Beef पसंद करते हैं, अब रणबीर ने ये नहीं बताया कि ये Beef “गाय” का ही था या किसी अन्य जानवर का लेकिन Twitter पर उनकी फिल्म का बायकाट शुरु हो गया, साथ ही रणबीर को उज्जैंन के महाकाल मंदिर (mahakal mandir) जाने से पहले भारी विरोध का सामना करना पड़ा जिसके कारण उन्हें वहां से वापस जाना पड़ा. जबकि उनके साथ आलिया और फिल्म के निर्देशक अयान भी थे।

महाकाल मंदिर दर्शन और Brahmastra का विरोध –

Brahmastra,boycott, Bollywood, vivek agnihotri,ranbir kapoor
रणबीर, आलिया और फिल्म निर्देशर रेहान का मंदिर दर्शन पर विरोध

महाकाल मंदिर (mahakal mandir) के परिसर में बजरंग दल (bajrang dal) के लोगों ने रणबीर और आलिया (Alia) के खिलाफ प्रदर्शन किये जिस पर पुलिस को कार्यवाही करते हुए बल प्रदर्शन करना पड़ गया, सोशल मीडिया पर भी खूब खींचा तानी चली, सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) अक्सर अपनी टिप्पणियां देते रहते है, उन्होंने इस मामले पर बयान जारी किया और कहा कि प्रशासन ने सभी सुरक्षा मुहैया कराई गई लेकिन रणबीर(Ranbir) और आलिया (Alia) खुद ही वापस चले गए.

ये सब चल ही रहा था कि रणबीर के फैन पेज से कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (vivek agnihotri) का एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें वे भी बीफ खाने की मांग बात कबूल कर रहें है

Also Visit : भारत के पहले प्रधानमंत्री मरने के बाद भी उनकी इतनी चर्चा क्यों?

लोगों ने सवाल उठाए कि जब विवेक (vivek agnihotri) भी बीफ खाते है तो सरकार की ओर से किसी मंत्री या किसी Boycott Trend में उनका नाम क्यों नही आ रहा, क्या ये Selective ढ़ंग से किया जाने वाला Boycott है?

Brahmastra,boycott, Bollywood, vivek agnihotri,ranbir kapoor
पुराने Tweet पर विवादों में घिरे फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री

विवेक का वायरल वीडियो Newslaundry Website का एक पुराना Interview है जिसमें विवेक कबूल रहें है कि वे पहले भी बीफ (beef) खाते थे, और अब भी बीफ खाते है, इसी के साथ वे बता भी रहे कि कहा सबसे अच्छा बीफ मिलता है। क्योंकि विवेक खुद अक्सर लोगों को नक्सली और पाकिस्तानी बताते रहतें है, इसी के साथ सार्वजनिक जगहों पर उनका सत्ता के प्रति समर्थन और सत्ता से करीबी किसी से छिपी नही है इसलिए लोगों ने उन्हें भी आड़े हाथों लिया।

शिवसेना सांसद प्रियंका की Boycott पर टिप्पणी –

इन सभी के बीच हम आपका ध्यान शिवसेना के सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) एक Tweet पर भी ले जाना चाहते है, प्रियंका ने Tweet कर कहा कि –

Brahmastra,boycott, Bollywood, vivek agnihotri,ranbir kapoor
शिवसेना सांसद प्रियंका का Bollywood को तंज

“इस फोटो सेशन में से कोई भी मदद नहीं करेगा यदि आप नफरत करने के लिए मूक दर्शक बने रहेंगे और यह मानते रहेंगे कि राजनीति पर बात करना आपका व्यवसाय नहीं है। वे वैसे भी आपके पीछे आएंगे।

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का विरोध एक उदाहरण है। शर्म आती है कि राजनीतिक पूर्वाग्रह इस तरह की कुरूपता को जन्म दे रहा है।“

इसी ट्वीट को फिर से Retweet करते हुए उन्होंने लिखा कि –

“हर फिल्म रिलीज से पहले यह चयनात्मक विरोध एक उद्योग और एक लॉबी बन गया है, अगर सामूहिक रूप से पीछे नहीं धकेला गया तो हम तेजी से नफरत, भय और खामोशी की खाई में जा रहे हैं। मनोरंजन उद्योग रोजगार पैदा करने वाला है, लाखों लोग इस पर निर्भर हैं”

Brahmastra,boycott, Bollywood, vivek agnihotri,ranbir kapoor

प्रियंका (Priyanka Chaturvedi) की राजनीतिक विचारधारा से आप सहमत असमत हो सकते है लेकिन उन्होंने अपने Tweet में फिल्म के Boycott के कारण उसमें काम कर रहे हजारों लोगों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की ओर इशारा किया, जिससे हम भी सहमत है।

बीफ या मांस खाना किसी की निजी पसंद हो सकती है, आप सरकार से मांग कर सकते है कि वे इस पर रोक लगा दे, लेकिन किसी की निजी पसंद के आधार पर फिल्म का Boycott करना कितना जायज है ? बेहतर होता कि फिल्म की आलोचना उसकी Script, storyline, Music और Acting के आधार पर हो।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

इसके बाद भी अगर किसी व्यक्ति की भावना आहत होती है तो यह जरुरी है कि उसे Address किया जाए लेकिन भावना आहत होने के नाम पर आप किसी के भी खिलाफ मुहिम छेड़ दें ये भी कोई समस्या का समाधान नहीं। इसी प्रकार से Brahmastra फिल्म का भी Boycott किसी मसले का हल।

  • Related Posts

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    यूजीसी नियमों में बदलाव करने वाला या फिर…

    Continue reading
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    एस आर दारापुरी डॉ. बी. आर. आंबेडकर का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस