Bhagwant Mann : नशे में होने के कारण फ्लाइट लेट कराने के आरोप

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने Twitter पर Tweet कर जानकारी दी कि उनकी सरकार पुरानी पेंशन योजना के समर्थन में और बहाली करने पर विचार कर रही है, देश के कई हिस्सों में कर्मचारी 2004 तक लागू पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर भी रहे है,

लेकिन शाम होते होते मंत्री जी किसी दूसरी वजह से चर्चा का कारण बन गए, इन Twitter trends को ध्यान से देखने पर पता चला है कि मुख्यमंत्री नशे में होने के कारण किसी फ्लाइड Lufthansa के लेट होने के कारण बन गए है।

क्या है मामला –

दरअसल पिछले दिनों भगवन्त मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब में बाहर से इन्वेस्टर लाने की बात कही जिसके लिए वे 11 सितम्बर से लेकर 18 सितम्बर तक के लिए जर्मनी गए हुए थे। और 19 सितम्बर की सुबह तक उन्हें दिल्ली वापस लौटना था।

Bhagwant Mann इस दौरे में उनके साथ गए अफसरों को लेकर कैब से फ्रैंकफर्ट (Frankfurt) एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद भारतीय दूतावास ने वहां के कैब स्टाफ से कहा कि वह मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट से वापस ले आए क्योंकि वह तय फ्लाइट से भारत नहीं जा सके हैं।

Also Visit : योगी सरकार के खिलाफ सपा का पैदल मार्च

फ्रैंकफर्ट (Frankfurt) एयरपोर्ट से Lufthansa की LH -760 की फ्लाइट शाम को 1:40 पर थी और यह पहले से ही 3 घंटे लेट हो चुकी थी।

क्या कहा फ्लाइट के यात्रियों ने –

रिपोर्टस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि – ” सफेद कुर्ता-पजामा पहना हुआ एक शख्स पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसा दिख रहा था और वह कुछ अन्य लोगों के साथ विमान के भीतर आया लेकिन थोड़ी देर बाद उनमें से 4-5 लोग विमान से बाहर चले गए।”

इसके बाद विमान के पायलट ने फ्लाइट की लेट होने की जानकारी दी साथ ही बताया कि कुछ यात्रियों को वापस जाना पड़ा जिसके कारण लेट हुआ।

क्या कहा CM Bhagwant Mann की सफाई में – 

सफाई में आम आदमी पार्टी की ओर से नशे की बात से साफ इनकार किया गया और इसका कारण उनकी तबियत बिगड़ना बताया गया। साथ ही उनकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास बताया है।

साल 2019 में उन्होंने एक रैली में भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने एक रैली में जनता के सामने कहा था कि अब वह शराब को हाथ नहीं लगाएंगे और पंजाब की जनता का पूरा ध्यान रखेंगे। इसके बाद भी कई बार उनके शराब के नशें में होने के आरोप लगे हैं।

Bhagwant Mann
पंजाब में रैली के दौरान शराब न पीने की कसम खाते भगवंत मान

भगवंत मान के सुबह के Tweet की चर्चा कहीं नीचे दब गई जबकि उनकी बात देश की एक बड़ी बात को प्रभावित करती है, देशभर में 2004 वाली पेंशन के बहाली की मांग एक बड़ा हिस्सा लंबे समय से कर रहा है। इस पर दिल्ली के CM ने भी उनकी सराहना भी की।

Bhagwant Mann
पुरानी पेंशन को बहाल करने की बात करते दिखे पंजाब के CM भगवंत मान

भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने इस पेंशन के लिए मुख्य सचिव से पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर व्यावहारिक पहलुओं का अध्ययन करने के का बात कही है। लेकिन दिनभर के पूरे ट्रेड शराब पर जा टिके। किसी भी नेता का राजनीतिक यात्राओं के दौरान नशा करना सही भी नही, लेकिन इस बात की पुष्टि होने का सब्र भी हमें करना चाहिए। बजाय बेवजह की बहस के।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

आपको यह खबर कैसी लगी आप कमेंट बाक्स में हमें बता सकते है। देश और दुनिया की बाकी खबरों को देखने के लिए The News15 के साथ बनें रहें।

 

 

  • Related Posts

    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
    • TN15TN15
    • July 24, 2026

    नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Continue reading
    बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

    • By TN15
    • July 24, 2026
    ‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

    ‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

    • By TN15
    • July 24, 2026
    ‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

    • By TN15
    • July 24, 2026
    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

    10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

    • By TN15
    • July 24, 2026
    10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

    ‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • July 24, 2026
    ‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • July 24, 2026
    सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि