History of 16 may:- 16 मई को देश में हुई अहम ऐतिहासिक घटनाएं

History of 16 may: जानिए देश के इतिहास में 16 मई को क्या-क्या हुआ। 

(16 may History of India): हम प्रत्येक दिन को किसी न किसी रूप में सेलिब्रेट करते ही हैं। लेकिन क्या हम आज के दिन हुई सभी घटनाओं के बारे में जानते हैं? तो आज हम बात करते हैं बीते सालों में आज के दिन यानि 16 मई को कौन-कौन सी अहम ऐतिहासिक घटनाएं हुई हैं।

 History of 16 may, 16 may history of India
16 मई को देश में हुई अहम ऐतिहासिक घटनाएं

आपको बता दें कि 16 मई का दिन एक विशेष वैज्ञानिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हैं। आज के ही दिन 2013 में अमेरिकी वैज्ञानिकों नें इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकाली थी। यह वैज्ञानिक क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी गई हैं। जिससें कई ऐसी लाइलाज़ बीमारियों जैसे पार्किंसन, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी थी। अब बात करते हैं भारत के इतिहास में हुई घटनाओं के बारे में (16 may History of India)…

देश में हुई अन्य ऐतिहासिक घटनाओं का तरतीबवार कुछ इस प्रकार हैं

(16 may history of india) आज के दिन 1911 में कोलकाता में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा हुआ था। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।

आज के दिन 1920 में फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी थी।

आज के दिन 1943 में वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई थी। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।

1960 में आज के दिन भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी।

1974 में आज के दिन इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागें थें। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए थें।

1975 में सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया था।

Also Read :- प्रेरक महिलाओं पर संवाददाता कार्यक्रम कें दौरान जारी की लघु फिल्में

1996 को अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

1999 में दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा की गई थी।

2004 में टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स का ख़िताब जीता था।

2006 में हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया था।  भारत के इतिहास में (16 may history of India) न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया था।

2007 में निकोलस सरकोजी फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल की शुरुआत हुई थी।

2008 में उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया था। और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे थें। इस दौरान उन्होंनें आतंकवाद, क्षेत्रीय विकास तथा युद्ध से तबाह देश को भारतीय सहायता बढ़ाने के उपायों पर विचार विमर्श भी किया था।

2010 में सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में PTI पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश के कारण मैच न हो सकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

2014 में जब बीजेपी ने लोकसभा चुनावों बड़ी जीत दर्ज की थी। और नरेंद्र मोदी पीएम बने थे। तब पीएम मोदी ने ट्वीट किया था- “India has won! भारत की विजय। अच्छे दिन आने वाले हैं।”

History of 16 may, 16 may history of India
PM Modi tweet of 2014 after parliament elections

Click Here:-  अन्य खबरों की जानकारी के लिए हमारे यूटयूब चैनल सें जुड़ें

16 मई को जन्मे चर्चित व्यक्ति

चर्चिल अलेमाओ का 1949 को जन्म हुआ। वें गोवा के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री रहे हैं।

मंगलेश डबराल का 1948 को जन्म हुआ वें हिन्दी की आधुनिक कविता के सम्मानीय और शीर्ष रचनाकारों में से एक हैं।

सर अलेक्ज़ेंडर बर्न्स का 1805  को जन्म हुआ। वेंं वर्तमान पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत थे।

Also Read:- आखिर क्यों अब 32 नहीं 28 ही होते हैं दांत?

आर.एन. माधोलकर एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इनका जन्म 1857 में हुआ था।

गुलशेर ख़ाँ शानी एक प्रसिद्ध साहित्यकार थे। जिनका जन्म 1933 को हुआ था।

16 मई 1988 को एक चर्चित अभिनेता विक्की कौशल का भी जन्म हुआ। जिनकी कुछ दिनों पहले बॉलिवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ शादी हुई हैं।

16मई 2022 को बुध पूर्णिमा भी हैं। वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं. बौद्ध धर्म के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता हैं।

History of 16 may, 16 may history of India
16 मई को मनाई जाएगी बुध पूर्णिमा

तो आज हमनें जाना कि 16 मई (History of 16 may) को भारत के इतिहास में क्या क्या घटनाएं घटित हुई थी।

 

 

 

 

Related Posts

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

एस आर दारापुरी    1947 में भारतीय उपमहाद्वीप…

Continue reading
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही मोदी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “