जम्मू (Jammu) में पीएम (PM) के दौरे से पहले आतंक का वार, अब तक पाँच आतंकी ढेर

जम्मू (Jammu) में पीएम मोदी (PM) के दौरे से पहले आतंक का वार, अब तक पांच आतंकी ढेर –

जम्मू (Jammu) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm Modi Jammu Kashmir)  24 अप्रैल को दौरा करेंगें।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांबा जिले में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगें। बता दें, कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पीएम (pm Modi Jammu Kashmir) का पहला दौरा होने वाला हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm Modi Jammu Kashmir) पंचायत दिवस (Panchayat Diwas)  पर होने वाले कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ,ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के साथ शामिल होंगें।

जम्मू (Jammu) में सीआईएसएफ (CISF) के जवानों पर हुआ आतंकी हमला!

Latest Jammu News in Hindi

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले जम्मू घाटी में आतंकी घटनाऐं शुरू हो चुकी हैं। बीते दो दिन से लगातार घाटी में आंतकी हमले हो रहे है, जिसमें जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ भी हुई और दो दिन में चार से पांच आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया, जबकि एक जवान शहीद भी हुआ।

जम्मू में पीएम मोदी के आगमन से दो दिन पहले सुंजवा इलाके में CISF के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होना पीएम मोदी के जम्मू (Jammu) दौरे पर खासा असर डाल सकता है।

जानिए रणवीर की नई फिल्म जयेशभाई जोरदार कब हो रही है रिलीज़  

जानकारी अनुसार, आपकों बता दें, कि शुक्रवार  तड़के सुबह करीब 3:45 बजे CISF के जवान बस में मॉर्निग शिफ्ट पर जा रहे थे। तभी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। CISF जवानों ने आतंकियों का डटकर सामना किया। मुठभेड़ के दौरान एक ASI  एसपी पटेल शहीद और छ: जवान घायल हो गये। वही करारी जबाबदेही देते हुए दो आतंकियों को मार कर ढेर कर दिया। बस में करीब 15 जवान मौज़ूद थें। मारे गये आतंकी जैश-ए-मुहमद से जुड़े बताए गए हैं।

(Jammu) जम्मू में ढेर हुए चार आतंकी Latest Jammu News in Hindi
(Jammu) जम्मू में ढेर हुए चार आतंकी Latest Jammu News in Hindi

गुरूवार को भी हुआ था आतंकी हमला !

कश्मीर (Kashmir) के बारामुला जिल़े में गुरूवार को भी आतंकी हमला हुआ था जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू सहित चार आतंकियों को मार गिराया था। लश्कर कमांडर युसूफ 2000 से आतंक से जुड़ा हुआ था। और 2017 से लश्कर के लिए काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों अनुसार, युसूफ घाटी के टॉप 10 आतंकियों में से एक था। जिसे मार गिराना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी साबित हुआ है।

पीएम मोदी का जम्मू दौरा क्यों, जानें विस्तार से………………

जम्मू (Jammu) के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के कई मायने सामने आ रहे हैं। इसको लेकर कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा हैं। जम्मू में होने वाले पंचायती कार्यक्रम (Program) में देश के कई अलग अलग हिस्सों से पंचायती राज संस्थाओं के तमाम सदस्यों को ऑनलाइन(Online) भी जोड़ा जाएगा।

देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश के कई हिस्सों में कार्बन न्यूट्रन पंचायत का आयोजन हो रहा है। जो दिन में 11:30 बजे से शुरू होकर करीबन तीन घंटे तक चलेगा। जिसमें पीएम मोदी सबसे पहले ग्राम सभा की बैठक करेंगें। जो कि सीधे लाइव प्रसारण पर दिखाया जाएगा।

यहाँ क्लिक करके आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते हैं।  

देश के किसी हिस्से में कार्बन न्यूट्रन पंचायत का होना और उसके सारे रिकार्ड डिजिटल होना, ऐसा देश में पहली बार हो रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पंचायतों के हजारो प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगें और अच्छे काम वाले पंचायतों को सम्मानित करेंगें। पीएम मोदी का आज़ादी के अमृत महोत्सव पर हर ज़िले में 75 तालाब बनाने का लक्ष्य है।

जम्मू (Jammu) में सीआईएसएफ के जवानों पर हमला Latest Jammu News in Hindi
जम्मू (Jammu) में सीआईएसएफ के जवानों पर हमला Latest Jammu News in Hindi

पीएम मोदी 2 हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्टस का शिलान्यास और जम्मू- कश्मीर (Jammu-Kashmir) टनल का लोकार्पण भी करेंगें। आपको बता दें कि, अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir) को आगे ले जाने वाला रोड तेज़ी से तैयार किया गया है। जिससे वहां के युवको को रोजगार के अवसर मिलें और देश के खुबसूरत केंद्र-शासित प्रदेश (United territories) को विकास के नए आयाम मिलें।

आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की कार्यवाही –

आतंकी हमले के बाद जम्मू (Jammu) के सुंजवां शहर के आस-पास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं। शहर के भीतरी औऱ बाहरी इलाको के नाको पर से जाने वाले प्रत्येक वाहन की जाँच की जा रही है। सुरक्षा कारणों के चलते जम्मू (Jammu) में इंटरनेट (Internet) सेवा भी बंद कर दी गई है।

देखना यह होगा कि पीएम मोदी के जम्मू (Jammu) दौरे पर इन आतंकी हमलों का कितना असर पड़ेगा।

 

Related Posts

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

Continue reading
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

  • By TN15
  • October 22, 2026
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

  • By TN15
  • October 22, 2026
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

  • By TN15
  • October 22, 2026
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस