Shilpa Shinde : “भाभी जी घर पर है” में दिखने वाली शिल्पा क्यों है चर्चा में

Jhalak Dikh Laaja season 10 : अभी दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में है। लोगों के बीच इसका काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। बीते हफ्तों में शो को बहुत ही अच्छी रीच मिली है और बीते Episodes काफी मस्ती भरे रहे हैं, पर आपको बात दें की आने वाले Episodes कॉनटेस्टनट्स के लिए काफी Emotional होने वाले हैं। कॉनटेस्टनट्स ने अपनी अपनी फॅमिलीस को ट्रिब्यूट दिया और इसी दौरान शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) फुट फुट कर रोईं और अपने परिवार को लेके बहुत सी टिपण्णी और खुलासे भी किए।

क्यों हुईं शिल्पा (Shilpa Shinde) ईमोशनल?

भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का रोल प्ले करने वाली शिल्पा शिंदे (shilpa shinde) ने झलक दिखला जा 10 से एक बार फिर पर्दे पर वापसी की है। शिल्पा बिग बॉस 11 की भी विनर रह चुकी हैं। हाल ही में चैनल ने सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे की नई डांस परफॉर्मेंस का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

Shilpa Shinde
रिएलिटी शो के दौरान भावुक हुई शिल्पा

नए प्रोमो में शिल्पा (shilpa shinde) ने कंटेंपरेरी डांस स्टाइल में ‘मन भरया’ गाने पर परफॉर्मेंस दी, जिसे उन्होंने अपनी फैमिली के लिए डेडीकेट किया। इस डांस परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा मंच पर जजेस से बात करते हुए कहा-

“लोग परिवार बोलते हैं वो बस एक नाम दिया गया है। जब कुछ अच्छा होता है तो आ जाते हैं और कुछ बुरा होता है तो पीठ पीछे दूसरों के साथ मिल कर आपकी ही बुराई करते हैं।”

नहीं मिल रहा था कोई काम –

शिल्पा शिंदे (shilpa shinde) ने ये भी बताया की उन्हें काफी समय से कोई काम नहीं मिल रहा था।  इसलिए जब झलक का ऑफर आया तो उन्हें झट से हां कर दी। शिल्पा इतना कहते ही फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद माधुरी दीक्षित मंच तक गई उन्हें शांत कराने के लिए। बता दें कि शिल्पा शिंदे ने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की है।

Also Visit : सुष्मिता की नई सीरीज OTT पे दुबारा मचाएंगी धूम

जजेस का दिल जीतने में रहीं कामयाब –

झलक दिखला जा 10 के अपने आखिरी दोनों परफॉर्मेंस से शिल्पा शिंदे ने शो के तीनों जजेस को काफी इम्प्रेस किया है। पहले एपिसोड में ही एक्ट्रेस ने बताया था कि माधुरी दीक्षित उनकी फेवरेट हैं। अपने अभिनय को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने माधुरी से काफी कुछ सीखा है।

Personal life के मामले में भी रह चुकी हैं चर्चा में –

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (shilpa shinde) ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि पसर्नल लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। इससे पहले हम आपको बता दें कि 44 साल की हो चुकीं शिल्पा की शादी होते-होते रह गई थी। जी हां, शिल्पा की सगाई टीवी एक्टर रोमित राज के साथ हुई थी।

Shilpa Shinde
अपनी शादी पर खुल कर बात करती दिखीं शिल्पा

हालांकि बात शादी तक पहुंच पाती उससे पहले ही शिल्पा ने यह सगाई तोड़ ली थी। असल में शिल्पा शादी करके सैटल नहीं होना चाहती थीं बल्कि वे करियर में एक मुकाम हासिल करना चाहती थीं। यही वजह थी कि एक्ट्रेस की शादी होती उससे पहले ही यह सगाई टूट गई थी। बहरहाल, एक इंटरव्यू में शिल्पा से पूछा गया था कि शादी के बारे में वे क्या सोचती हैं ?

इस सवाल के जवाब में शिल्पा ने कहा किदेखिए, मैं ये नहीं कह रहीं हूं कि मैं शादी ही नहीं करूंगी। मैं ये नहीं जानती कि भविष्य में मेरे लिए क्या छिपा है। हालांकि, एक बात मैं आपको बता दूं कि मैं इस समय शादी के बारे में सोच भी नहीं रही हूं’

शिल्पा ने आगे कहा कि, ” मुझे सिंगल बहुत अच्छा लग रहा है, मुझे कुछ भी करने की आज़ादी है” शिल्पा आगे कहती हैं कि, ‘पार्टनर के साथ एक कॉम्पैटिबिलिटी होना चाहिए और हम लोगों की लाइफ स्टाइल को नज़र में रखते हुए वो होना बहुत डिफिकल्ट है’। आपको बताते चलें कि शिल्पा बिग बॉस 11 की भी विनर रह चुकी हैं।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है।

आपके लिए ये खबर हमारे साथी तरुणा ने लिखी थी, आपको ये खबर कैसी लगी आप हमें कमेंट बाक्स में बता सकते है। इस तरह की और खबरों के लिए देखते रहें The News15

  • Related Posts

    52वे जन्मदिन पर ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती किया याद!  
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    90 के दशक की आइकॉनिक अभिनेत्री दिव्या भारती…

    Continue reading
    राजपाल यादव को अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में शामिल होंगे!
    • TN15TN15
    • February 16, 2026

    नई दिल्ली। 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?