Uttar Pradesh politics : तस्वीरें पोस्ट कर अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर उठाये सवाल

Uttar Pradesh politics : ट्वीट में कहा कि हड़बड़ी में किया गया है उद्घाटन 

Uttar Pradesh Politics : भाजपा भले ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को लेकर भले ही उत्साहित हो लेकिन यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसे आधा अधूरा काम बताया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि इसका उद्घाटन हड़बड़ी में किया गया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जालौन जिले की उरई तहसील के कैथोरा गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। दावे के अनुसार इस एक्सप्रेस वे का काम 28 महीने के अंदर पूरा किया गया है।

Also Read : खुद की कार्यशैली पर भी मंथन करना होगा अखिलेश यादव को!

Uttar Pradesh Politics, Bundelkhand Expressway, Akhilesh Yadav's Charge

Akhilesh Yadav’s Charge

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 29 फरवरी 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लेकर भले ही उत्साहित हो लेकिन यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसे आधा-अधूरा काम बताया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि इसका उद्घाटन हड़बड़ी में किया गया है और इसका डिजाइन भी चलताऊ बना है। अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे के उद्घाटन से पहले लिखा ‘आधे-अधूरे Bundelkhand Expressway के उद्घाटन की हड़बड़ी बताती है कि इसका डिजाइन भी ऐसे ही चलताऊ बना है तभी डिफेंस कॉरिडोर के पास होने के बाद भी यहां भाजपा सरकार, सपा काल में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी हवाई पटटी न बना पाई।

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

Uttar Pradesh Politics, Bundelkhand Expressway, Akhilesh Yadav's Charge

इसे चित्रकूट तक विकसित न करना दूरदिृेष्ट की कमी है।’ Akhilesh Yadav ने इसके साथ ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निर्माणाधीन सड़क दिख रही है और कुछ मजदूर काम करते दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि यह वीडियो Bundelkhand Expressway का है। ज्ञात हो कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 296 किलोमीटर है। चार लेन वाले इस एक्सप्रेस का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीआईडीए) ने लगभग 14.850 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

जानकारी के अनुसार Uttar Pradesh politics के तहत इसे आगे छह लेन में विस्तार किया जा सकता है। इस एक्सप्रेस वे में 14 लंबे पुल, 6 टोल प्लाजा, 4 रेलवे ओवरब्रिज, 7 रैंप प्लाजा, 266 छोटे पुल और 18 फ्लाईओवर हैं। इसके शुरू होने के बाद चित्रकूट से राजधानी दिल्ली तक का सफर लगभग 7 से 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वहीं इसे 36 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसे 28 महीने में पूरा कर लिया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन और इटावा होते हुए आगरा और लखनऊ को जोड़ेगा।

 

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला