Kejriwal’s Politics : केजरीवाल ने कहा-जनता को रेवड़ी बांटने से नहीं दोस्तों को बांटने से होंगे श्रीलंका जैसे हालात

नई दिल्ली। बीजेपी की गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जनता को नहीं बल्कि अपनेदोस्तों और मंत्रियों को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात पैदा होते हैं। दरअसल बुधवार को पाटिल ने आप का नाम लिए बिना कहा था कि लोगों को रेवड़ी संस्कृति के झांसे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य और भारत श्रीलंका बन सकता है।

बीजेपी गुजरात चीफ को जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते बल्कि अपने दोस्तों/मंत्रियों को देने से होते हैं। श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था। अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसकर उसे न भगाती। जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है। दोस्तों को फ्री रेवड़ी पाप। पाटिल ने गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को फ्री रेवड़ी संस्कृति के प्रति जागरूक किया था।

बीजेपी नेता ने कहा था कि देश में कुछ लोग रेवड़ी बांट रहे हैं। लेकिन गुजरात के लोगों को ऐसी रेवड़ी संस्कृति से गुमराह नहीं होना चाहिए। क्या ये लोग गुजरात को श्रीलंका बनाना चाहते हैं? हमें ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। भाजपा कायर्कर्ता लोगों को समझाएं और उन्हें रेवड़ी संस्कृति के परिणामों के बारे में चेताएं। हम टीवी पर श्रीलंका की स्थिति देख सकते हैं जो चिंताजनक है। यह मुफ्त में चीजें बांटने की वजह से हुआ है। दरअसल गुजरात दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले फ्री बिजली का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई काफी बढ़ गई है। बिजली के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। हमने दिल्ली में फ्री बिजली दी। पंजाब में तीन महीने में फ्री बिजली दे दी। अब गुजरात में आप की सरकार बनने पर हम मुफ्त बिजली देंगे। उन्होने कहा कि मैं गुजरात में पहली गारंटी के तौर पर फ्री बिजली का वादा करता हूं।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए