Independence Day : पानी की लहरों के बीच नदी में फहराया तिरंगा, बोले-PM मोदी- इस जज्बे को प्रणाम

पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बीच मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है, तो वहीं खंडवा के तैराक युवाओं ने इस अभियान को अनोखे ढंग से मनाया। खंडवा के इस तैराक दल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सराहना भी की है।

दरअसल खंडवा यह तैराक दल रोज नदी में तैर कर शरीर को फिट रखने का गुर सिखाता है। तैराकी करने वाले इस समूह ने इस बार आजादी का जश्न मनाके के लिए नदी में तैरते हुए तिरंगा फहराया। इतना ही नीं तैराकी करते हुए इस दल ने बीच नदी में भारत माता के जयकारे भी लगाए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो खंडवा स्थित नागचुन तालाब और अबना नदी का है। वीडियो में पानी के बीच तिरंगे झंडे को फहराया जा रहा है, साथ ही पानी के अंदर ही तिरंगे को सलामी भी दी जा रही है। ये लोग खंडवा के लहरों के राजा ग्रुप के सदस्य हैं। उनके इस प्रयास की सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस जज्बे को प्रणाम! तिरंगे के प्रति अतुलित सम्मान का यह साहसिक दृश्य भारतीयों के उत्साह को दर्शाता है। लहरों के राजा ग्रुप के सदस्य और शिक्षक कारण सिंह सिसोदिया ने बताया कि हमने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव को लेकर कुछ अलग करने की कोशिश की थी। हमारी इस कोशिश को प्रधानमंत्री जी ने सराहा है।

  • Related Posts

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

    Continue reading
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली