आखिर छह साल में भी क्यों नहीं खत्म हुई सुब्रत राय की पैरोल : अभय देव शुक्ल 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहारा के चेयरमैन के विदेश भागने का जताया अंदेशा 

द न्यूज 15 

बस्ती/लखनऊ। 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बस्ती में सहारा के खिलाफ हल्ला बोल जनांदोलन की तैयारी में जुटे ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल लगातार सहारा के चैयरमैन सुब्रत राय के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सुब्रत राय देश की संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश में अपने आप में कानून के साथ खिलवाड़ है कि सहारा इण्डिया के सर्वोच्च पद पर आसीन-व्यक्ति सुब्रत राय को 2016 में उनकी मां के निधन पर पैरोल मिली थी कि आज की तारीख में इस पैरोल को छह साल होने जा रहे हैं पर पैरोल खत्म नहीं हुई है। अभय शुक्ल का कहना है कि देश में लाखों मुकदमें ऐसे हैं जिन पर गिरफ़्तारी के आदेश के बाद भी सरकार ने क़ोई एक्शन नहीं लिया है। प्रभावशाली लोगों पर सरकार इतनी  मेहरबान  क्यों  है ? उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सब “3000 करोङ” में ङील का नतीज़ा है। उन्होंने कहा है कि यह व्यक्ति न सिर्फ़ जेल से बाहर है, बल्कि कभी भी देश छोड़कर विदेश भी भाग सकता है।

उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे में कहा है कि किसी आम आदमी को अपनी मां के निधन पर जमानत मिले और छह साल तक उसे खुला छोड़ दिया जा सकता है। देश में बड़ी शान से कहा जाता है कि कानून सभी के लिए बराबर हैं तो फिर एक आम आदमी को भी छह साल तक की पैरोल की व्यवस्था की जाये।
 उन्होंने कहा है कि एक बार नियामक ने कोशिशें की भी तो सरकार ने झिड़क दिया। उनका कहना है कि और तो और जिन वज़हो से सुब्रत राय को जेल और पासपोर्ट अदालत में जमा करवाया गया था। सरकार के कहने पर और नियामक के विरोध के बावजूद अदालत ने पासपोर्ट रिलीज कर दिया।

Related Posts

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)…

Continue reading
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर हो रहे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग