IND vs BAN : इशान किशन ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने, चट्टोग्राम में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

इशान किशन को रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद मौका मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस मौके को दोेनों हाथों से पकड़ा और करियर का पहला शतक के साथ दोहरा शतक भी जड़ दिया।
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वन डे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इशान किशन सबसे तेज 200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी। इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकार्ड क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने 138 गेंदों पर वन डे क्रिकेट में दोहरा शतक पूरा किया था। इस मैच में इशान किशन ने 136 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।
इशान किशन ने सबसे पहले तेज दोहरा शतक जड़ा
दोहरा शतक पूरा करने से पहले इशान किशन सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भातीय बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकार्ड वीरेन्द्र सहवाग के नाम था। उन्होंने 112 गेंदों में 150 रन पूरे किये थे। चट्टोग्राम में खेले जा रहे मुकाबले में इशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी खिलाड़ी बन गये हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी खिलाड़ी बन गये। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड विराट कोहली के नाम था।
इस साल वन डे क्रिकेट में शतक लगाने वाले मात्र चौथे बल्लेबाज बने हैं। इस साल में इशान से पहले शुभमन गिल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने शतक जड़े हैं। इशान किशन ने 134 गेंदों में 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 160.31के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इशान के आउट होने के बाद विराट कोहली ओैर बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बधाई दी।
दरअसल वन डे क्रिकेट में ये किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज दोहरा शतक है और ये अपने आप में वर्ल्ड रिकार्ड है। वन डे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इशन से पहले भारत के लिए सचिन तेंदुलकर वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा (3 बार) ने दोहरा शतक जड़ा है।

  • Related Posts

    किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
    • TN15TN15
    • February 18, 2026

    स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

    Continue reading
    शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
    • TN15TN15
    • January 23, 2026

    शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच