Rajesh Khanna को खून से लिखी चिठ्ठीयां भेजती थी लड़कियां!

 

Rajesh Khanna : “आनंद मरा नहीं, आनंद मरता नहीं”

“बाबुमोशाई! जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं” सुपरस्टार Rajesh Khanna का ये डायलॉग ना केवल उनकी फिल्म में था बल्कि उनकी असल जिंदगी पर भी लागू होता है। अपनी लाजवाब अदाकारी से हर किरदार को जीवंत कर Rajesh Khanna ने दुनिया को बताया की असली सुपरस्टार होता क्या है?

Rajesh Khanna : “आनंद मरा नहीं, आनंद मरता नहीं”

Also Read: “Mother India” भारत की पहली बड़ी Female Oriented Film!

बालों का स्टाइल हो या फिर गुरु कॉलर की शर्ट पहनने का तरीका या पलकों को नीचे कर हल्की सी गर्दन टेढ़ी करने की अदा, उस दौर में राजेश ने सिनेमा प्रेमियों की पूरी एक पीढ़ी पर अपना जादू चला रखा था।

कैसे हुई शुरुआत?

29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्म हुआ जतिन खन्ना का। जी हां! राजेश जिन्हें प्यार से सभी ‘काका’ बुलाते थे, उनका असली नाम जतिन खन्ना था। एक करीबी रिश्तेदार ने उन्हें गोद लिया और उनका पालन पोषण किया। कम उम्र में उन्होंने अपनी काबिलियत पहचान ली और एक्टिंग करने का फैसला किया।

Rajesh Khanna को खून से लिखी चिठ्ठीयां भेजती थी लड़कियां!
Rajesh Khanna : “आनंद मरा नहीं, आनंद मरता नहीं”

यहां क्लिक करके आप हमारे YOUTUBE CHANNEL से जुड़ सकते है

साल 1965 में Filmfare Association की तरफ से एक Talent Hunt हुआ था जिसमें काका ने अपने Theatre के वक्त का एक डायलॉग सुनाया और उन्हें 10 हजार लोगों में से चुना गया। साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इस सुपरस्टार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें आनंद, आराधना, अमर प्रेम, कटी पतंग, बावर्ची, आप की कसम, इत्तेफाक, हाथी मेरे साथी, अनुरोध, अंदाज, दाग, महबूबा, कर्म, स्वर्ग, छोटी बहू और मेरे जीवन साथी जैसी फिल्में शामिल हैं।

Rajesh Khanna Fame!

राजेश खन्ना 70 और 80 के दशक के टॉप एक्टर कहे जाते हैं। कहते हैं कि बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था जब राजेश खन्ना हिट फिल्म की गारंटी बन गए थे।

ऐसा नहीं था कि फिल्मों में Entry लेते ही राजेश हिट हो गए, उन्हें असली कामयाबी 1969 में आराधना से मिली जो उनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी और उसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली । कई फ्लॉप फिल्में और काफी सालों के मेहनत के बाद वे भारत के पहले मेगा सुपरस्टार बने। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार 15 solo सुपरहिट फ़िल्में दी।

Rajesh Khanna : “आनंद मरा नहीं, आनंद मरता नहीं”

काका के Fans का उनके लिए प्यार बेशुमार था, जिसमें लड़कियों की तादात ज्यादा थी। कहा जाता है कि लड़कियां जब तैयार होकर उनकी फिल्में देखने जाती थी तो उसे वो राजेश खन्ना के साथ अपना डेट मानती थी। वो ये मानती थी कि काका का पलके झुकाना, मुस्कुराना, हर अदा, उनके लिए थी। जब काका अपनी सफेद गाड़ी से बाहर जाते तो Lipstick से उसका Colour लाल हो जाता और जब उनकी गाड़ी गुजर जाती तो पीछे उड़ने वाली धूल से लड़कियां अपनी मांग भर लेती थी। कहा ये भी जाता है कि उस दौर में लड़कियां उन्हें खून से खत लिखती थी और उनके तस्वीर से शादी भी कर लेती थी।

Set पर पहुंचतें थे लेट

राजेश खन्ना की एक आदत थी कि वो हमेशा सेट पर लेट पहुंचते थे। एक बार एक फिल्म की शूटिंग होनी थी 10 बजे और वो अपने Time के According 11 पहुंचे तो सभी चौंक गए। जब Technicians ने उनसे उनके लेट होने की वजह पूछी तो उन्होंने जवाब दिया कि एक्टिंग और करियर एक तरफ लेकिन वो अपना Lifestyle किसी के लिए नहीं बदलेंगे। उनके जवाब से सब खामोश हो गए।

आनंद फिल्म का Climax Scene

आनंद फिल्म का Climax Scene काका के करियर का Watershed Moment यानी सबसे Unique माना जाता है। जब भी राजेश खन्ना पर चर्चा होती है तो बिना इस सीन का जिक्र किए बात पूरी नहीं होती।

Scene कुछ यूँ है कि राजेश खन्ना की मौत हो जाती है और अमिताभ बच्चन उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे कि वो ऐसे बिना उनसे बात किये उन्हें छोड़कर नही जा सकते, तभी अचानक पीछे से टेप में राजेश खन्ना की आवाज आती है। ये Scene इतना शानदार था इतना Hit करता है कि सभी Shocked है ,कि जो इंसान इतनी देर से लगातार बोल रहा था वो अचानक से शांत हो गया है और तभी उनकी आवाज आती है तो लोगों में तसल्ली आ जाती है कि शायद वो अभी भी जिंदा है।

Rajesh Khanna : “आनंद मरा नहीं, आनंद मरता नहीं”

अमिताभ बच्चन उस समय इतने बड़े स्टार नही थे तो वो घबरा रहे थे कि इतने बड़े स्टार का Death Scene है कहीं उनसे कोई गलती हो गई तो क्या होगा। महमूद उनके पास गए और उनसे कहा कि वो घबराए नहीं, बस इतना Imagine कर ले कि THE RAJESH KHANNA , THE SUPERSTAR RAJESH KHANNA  सच में मर गए है तो सीन खुद ब खुद हो जाएगा। और कुछ इस तरह बना आनंद फिल्म का ये Iconic Scene।

अपने जीवन के आखिरी दिनों में राजेश खन्ना को Cancer ने जकड़ लिया। जब डॉक्टर ने उन्हें इस बारे में बताया तो उन्होंने इसके बारे में किसी को बताने से मना किया। लेकिन जब उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो आखिर में सबको पता लग ही गया। उनके करीबियों ने उनका मनोबल बढ़ाते रहे और कहते रहे कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन 18 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया।

Rajesh Khanna : “आनंद मरा नहीं, आनंद मरता नहीं”

 

लेकिन “आनंद मारा नहीं, आनंद मरता नहीं”, राजेश खन्ना के जिंदादिली और स्टारडम की कहानी आज भी उनके Fans को आनंदित कर देती है।

 

  • Related Posts

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन एंटरटेनर ‘उस्ताद भगत…

    Continue reading
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    1960 के दशक में पाकिस्तान की फिल्म दुनिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला