Kajol की भूमिकाएं अपने आप में Independent होती थीं!

 

Happy Birthday Kajol

कुछ कुछ होता है राहुल तुम नहीं समझोगे! ये डॉयलाग शायद ही किसी ने ना सुना हो और शायद ही किसी ने ना देखी हो Kajol की फिल्म “कुछ कुछ होता है”। भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री Kajol Devgan का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

 

Kajol की भूमिकाएं अपने आप में Independent होती थीं!
Happy Birthday Kajol

Also Read :Kishore Kumar : The one who Perfectly Complimented Bollywood!

साल 1992 था जब काजोल ने फिल्म ‘बेखुदी’ से भारतीय फिल्म जगत में कदम रखा और हम सब के दिलों पर राज करने लगी। 90’s से लेकर आजतक कोजाल ने हमेशा ही अपनी लाजवाब अदाकारी से हमारा दिल जीता है। दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे की सिमरन हो, बाजीगर की प्रिया हो, गुप्त की ईशा हो या कुछ कुछ होता है की अंजली, हम राहुल को प्यार में पड़ने के लिए दोष नहीं दे सकते।

Completed 3 Decades!

हाल ही में काजोल ने भारतीय फिल्म जगत में अपने तीन दशक पूरे किए है। ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाऐगें’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘My Name is Khan’, ‘फ़ना’ उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में है। जिस दौर में अभिनेत्रियां सिर्फ ग्लैमर के लिए हिन्दी फिल्मों में मौजूद होती थीं, उस दौर में काजोल ने फिल्म में अपनी मौजूदगी का महत्व समझाया।

काजोल की फिल्मे देखकर यह नहीं लगता कि उन्हें सिर्फ हीरो के साथ और मनोरंजन के लिए रखा गया है। काजोल की भूमिकाएं अपने आप में Independent होती थीं। काजोल के किरदार ऐसे होते थे, जिनमें महिलाओं के Ambitions को दिखाया जाता था। फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” इसका Example है। जिस तरह से फिल्म में काजोल का किरदार सिमरन अकेले घूमने निकल जाती है, वह आज के दौर में Modern point of view से देखा जाएगा क्योंकि हमारे समाज में आज भी महिलाओं की सोलो ट्रैवलिंग सामान्य बात नहीं है।

Happy Birthday Kajol

यहां क्लिक करके आप हमारे YOUTUBE CHANNEL से जुड़ सकते है

एक Conservative परिवार में एक आदर्श लड़के के बारे में सपने देखने से लेकर अपने प्यार, राज के लिए एक स्टैंड लेने और अंत में उसके साथ एक ट्रेन में सवार होने तक, सिमरन के रूप में काजोल एक सपने देखने वाली और लड़ाकू दोनों थीं। और काजोल से बेहतर मेरे ख्वाबों में जो आए में टॉवल डांस कौन कर सकता था? साथ ही काजोल के बिना क्लाइमेक्स में बाउजी मुझे जाने दिजिये डायलॉग का मजा कहा आता?

Kajol and Ajay!

हमने पर्दे पर तो काजोल की कई Love Stories देखी है लेकिन उनकी Real Life Love Story भी किसी फिल्म से कम नहीं है। जहां आजकल Bollywood में ज्यादातर सितारों के रिश्ते टूट जा रहे है वही काजोल और अजय देवगन खुद में ही एक मिसाल है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई थी। काजोल शॉट के लिए Ready हो रही थी और उन्होंने अपने हीरो के बारे में पूछा तो किसी ने अजय की तरफ इशारा कर बताया की वो किधर बैठे है। काजोल ने उन्हें पहली बार देखा और 10 मिनट तक उनकी बुराई ही करती रह गई। लेकिन जब दोनो की बात हुई तो दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

उस Time दोनों ही किसी को Date कर रहे थे और कई बार काजोल अपने Partner की बुराई अजय से करती थी और कुछ Time बाद दोनो का ही Breakup हो गया। दोनों अच्छे दोस्त तो पहले से थे ही और साथ ही एक दूसरे के प्यार में भी थे। काजोल ने एक Show  में बताया कि दोनों ने कभी एक दूसरे को Propose या I Love You नहीं बोला।

Happy Birthday Kajol

लंबे Relationship के बाद दोनों नें शादी करने का फैसला लिया। अजय के घर वाले तो मान गए मगर काजोल के घर वाले बेटी के इस फैसले पर खुश नहीं थे। काजोल के पिता ये नहीं चाहते था कि अपने करियर के पीक Time पर वह शादी करें। इसके चलते वह काजोल से कई दिनों तक खफा रहे। 1999 में आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों के दो बच्चे भी है न्यासा और युग।

Happy Birthday Kajol

 

काजोल ने हमेशा वही किया, जो उन्हें ठीक लगा। उन्होंने जितने भी फैसले लिए,चाहें वो सही हों या ग़लत, वो सभी खुद लिए। वह अपनी मर्जी से फिल्मों में आईं, अपनी मर्जी से उन्होंने करियर के शिखर पर विवाह किया और अपनी मर्जी से फिल्मों में ऐसी भूमिकाएं निभाईं, जो हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियों द्वारा कम ही निभाई जाती हैं। “गुप्त” और “दुश्मन” जैसी फिल्मों में काजोल द्वारा निभाए किरदार बिलकुल लीक से हटकर हैं। यह हीरोइन की Traditional Image को तोड़ते हुए दिखते हैं। इसी बदलाव के लिए काजोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया। काजोल की सफलता इस बात का उदाहरण है कि आप आप में Talent है तो आप कामयाबी के ऊंचाईयों पर पहुंच सकते हैं।

  • Related Posts

    नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

    Netflix Movie: दुनिया के सबसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म…

    Continue reading
    ‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

    भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

    • By TN15
    • June 6, 2026
    क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?